मुंबई । भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर सुनील बाबू का निधन हो गया है। 50 साल के सुनील बाबू को गुरुवार रात कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई। निर्देशक ने बैंगलोर डेज, गजनी समेत कई बड़ी फिल्मों में काम किया था। इस समय वह थलपति विजय की फिल्म ‘वरिसू’ के लिए चर्चा में थे। आर्ट डायरेक्टर के निधन की जानकारी फिल्मकार अंजलि मेनन ने दी है, जिसके बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री गमगीन हो गई है।
सुनील बाबू ने इन फिल्मों पर किया काम
सुनील बाबू इस दुनिया को भले छोड़कर चले गए हो, लेकिन उनकी क्रिएटीविटी को लोग हमेशा फिल्मों में देखेंगे। उन्होंने साउथ के अलाव कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने अक्षय कुमार स्टारर सिंह इज किंग, सुशांत सिंह राजपूत और कियारा आडवाणी स्टारर एमएस धोनी, अमिताभ बच्चन की पा, ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की लक्ष्य, स्पेशल 26 जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्मों के लिए काम किया। इसके अलावा सुनील ने इंग्लिश फिल्म Rose के लिए भी बतौर आर्ट डायरेक्टर काम किया।
