आजकल हर बिल्डिंग में लिफ्ट की सुविधा रहती है. ऐसे में सीढ़ियां चढ़ने की आदत खत्म होती जा रही है. अगर आप अपनी लाइफस्टाइल में छोटा सा बदलाव करें और लिफ्ट की बजाय आप सीढ़ियों का इस्तेमाल शुरू कर दें तो ये छोटा सा बदलाव आपके जीवन में गजब के फायदे ला सकता है. अगर आप रोजाना सिर्फ 15 मिनट सीढ़ियां चढ़ते हैं तो इससे आपको 15 फायदे मिलेंगे. आइये जाते हैं
15 मिनट सीढ़ियां चढ़ने से होंगे 15 फायदे
ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है
वजन कम होता है. खासतौर से बेली फैट कम होता है .
सीढ़ियां चढने से हैपी हार्मोन रिलीज होते हैं जो मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा है.
डायबिटीज में भी ये फायदेमंद है. कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि इससे ब्लड शुगर लेवल पर काफी सकारात्मक असर होता है.
दिल की सेहत के लिए अच्छा. जो लोग सीढ़ियां नहीं चढते उनके मुकाबले सीढ़ियां चढने वाले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा 39 फीसदी कम होता है
सीढ़ियां चढने से हड्डियों की सेहत अच्छी रहती है.
स्टेमिना बढता है
बेली फैट कम होता है.
सीढ़ियां चढने वाले लोगों को डिमनेशिया जैसी बीमारी का खतरा नहीं होता है. उनकी मेमोरी भी तेज होती है.
फेफड़े बेहतर तरीके से काम करते हैं.
सीढ़ियां चढने वाले लोग लंबा जीवन जीते हैं. उनकी आयु लंबी होती है.
डिप्रेशन से दूर रखता है.
अच्छी नींद आती है.
मांसपेशियां बनती हैं और पैरों की मांसपेशियों में कसावट आ जाती है
सीढ़ियां चढने से मूड अच्छा रहता है.
कितनी सीढ़ियां चढ़ें ?
एक दिन में आपको कम से कम 15 मिनट सीढ़ियां चढनी ही चाहिए. 15 मिनट में आप करीब 50 सीढ़ियां चढ सकते हैं. हालांकि ये आपकी स्पीड पर भी निर्भर करता है कि आप 15 मिनट में कितनी सीढ़ियां लेते हैं. खुद को फिट रखने के लिए ये सबसे कारगर और आसान एक्सरसाइज है जो आप रोजाना आसानी से कर सकते हैं.
