दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए तो वहीं भाजपा ने भी पलटवार करने में देरी नहीं की। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के बीच एक बार फिर लेटर वार शुरू हो गया है। पहले अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख को चिट्टी लिखी तो फिर इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल को नए साल पर पत्र लिखा और कुछ संकल्प लेने के लिए कहा।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी। केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में आरएसएस प्रमुख से कई सवाल पूछे। अरविंद केजरीवाल ने नए साल के पहले दिन ही चिट्ठी लिखकर भाजपा पर निशाना साधा।
भाजपा के पत्र पर आप से आया जवाब
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के केजरीवाल को लिखे पत्र पर आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि उम्मीद है कि भाजपा इस साल भी स्वस्थ राजनीति करेगी। वे अरविंद केजरीवाल की कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी को अपने (भाजपा शासित) 20 राज्यों में भी अपनाएंगे। हमारी नई गारंटी जैसे महिलाओं के लिए 2100 रुपये प्रति माह, वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त इलाज में बाधा नहीं डालेंगे। हर जन कल्याणकारी योजना में हमारा साथ देंगे।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल का केजरीवाल पर तंज
राजधानी दिल्ली में पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना को लेकर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि केजरीवाल घोषणाएं करने में माहिर हैं। पहले उन्होंने इमामों के लिए पैसे की घोषणा की थी। उसे पूरा नहीं कर पाए। अब वे पुजारी और ग्रंथियों को निशाना बना रहे हैं। यह एक राजनीतिक स्टंट है और उनका खजाना खाली है। वे इसे अब क्यों नहीं देते हैं। क्योंकि वे दिल्ली में सत्ता में हैं। वे नहीं देंगे, क्योंकि उनका इरादा ही नहीं है।