दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के बीच आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र में लोगों के वोट काटने का अभियान चल रहा है। ये लोग यहां सालों से रह रहे हैं।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने उन मतदाताओं से मुलाकात की है। जिनके नाम आम आदमी पार्टी के अनुसार मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।
