कांग्रेस ने तिमारपुर विधानसभा से लोकेंद्र चौधरी और रोहताश नगर विधानसभा से सुरेश चौहान को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में दो उम्मीदवारों का एलान किया है। कांग्रेस ने तिमारपुर विधानसभा से लोकेंद्र चौधरी और रोहताश नगर विधानसभा से सुरेश चौहान को टिकट दिया गया है। यहां कांग्रेस की पांचवीं लिस्ट है। इसी के साथ ही कांग्रेस ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
इससे पहले कांग्रेस ने चौथी लिस्ट जारी की थी। जिसमें पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। बुधवार देर रात कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी होने के साथ उम्मीदवार को संख्या 68 हो गई थी। दो सीटों पर नाम कन्फर्म होने में थोड़ा वक्त लगा। गुरुवार दोपहर को कांग्रेस ने अपनी दो नामों वाली अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी।
