रायपुर, 9 जनवरी । राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए टिकट की दर तय कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों के लिए ऑफर भी दिया गया है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की ओर से प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी गई। दोनों टीमों के खिलाड़ी 19 जनवरी को रायपुर आ जाएंगे। वहीं 20 जनवरी को प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा और 21 जनवरी को दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी। वहीं मैच की टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलेगी, जिसका मूल्य निर्धारित कर दिया गया है।
स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को 300 रुपये में रुपये टिकट दिए जाएंगे। इसके लिए परिचय पत्र दिखाना होगा। विद्यार्थियों के लिए मैनुअल टिकट बेचे जाएंगे। इसके अलावा 500, 1000, 1250 और 1500 रुपये के टिकट रखे गए हैं। इसके बाद सिल्वर 5000, गोल्ड 6000, प्लेटिनम 7500 और कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट 10 हजार में मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि 21 जनवरी को पहली बार रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय मैच का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुरक्षा के मद्देनजर 500 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। पार्किंग की व्यवस्था एनआरडीए द्वारा की जाएगी।
क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान खाने-पीने की वस्तुओं की दर भी तय किए गए हैं। इसके अनुसार दो पीस समोसा 50 रुपये में मिलेगा। एक पीस पेटीस 30 और दो पीस कचौरी की कीमत 40 रुपये तय की गई है। 100 रुपये में राजमा और छोले चावल बिकेगा और पानी फ्री होगा।
