प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्व रेडियो दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि रेडियो कई लोगों के लिए एक शाश्वत जीवनरेखा रहा है, जो लोगों को जानकारी देता है, प्रेरित करता है और उन्हें जोड़ता है। उन्होंने कहा कि समाचार और संस्कृति से लेकर संगीत और कहानी कहने तक, रेडियो एक शक्तिशाली माध्यम है जो रचनात्मकता का जश्न मनाता है। श्री मोदी ने रेडियो की दुनिया से जुड़े सभी लोगों की भी सराहना की।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को आगामी मन की बात कार्यक्रम के लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने के लिए भी आमंत्रित किया है, जो इस महीने की 23 तारीख को आयोजित किया जाएगा।
