Smartphone: जीवन को आसान बनाने वाला उपकरण, लेकिन कभी-कभी बन जाता है खतरा! ब्राजील की महिला का फोन हुआ जलकर राख
Smartphone हमारे जीवन को सुविधाजनक बनाते हैं, लेकिन कभी-कभी ये हमारी सुरक्षा के लिए खतरा भी बन सकते हैं। हाल ही में ब्राजील की एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जब उसकी जेब में रखा फोन अचानक धू-धू कर जलने लगा। पहले धुंआ और फिर आग की लपटें बाहर निकलीं, जिससे आसपास के लोग चौंक गए। इस घटना ने एक बार फिर स्मार्टफोन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आइए जानते हैं पूरी घटना के बारे में।
अचानक जल उठा फोन
यह घटना ब्राजील के अनापोलिस शहर में घटित हुई। महिला एक स्टोर में शॉपिंग कर रही थी, जब अचानक उसकी जींस की जेब में रखा Motorola Moto E32 फोन से धुंआ निकलने लगा। कुछ ही सेकंड्स में यह धुंआ आग की लपटों में बदल गया। यह देखकर वहां मौजूद लोग डर गए और महिला के पति ने आग बुझाने की कोशिश की। काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया और महिला को तुरंत अस्पताल भेजा गया। इस घटना में महिला के शरीर पर कई जगह जलने के निशान हो गए हैं।
फोन था एक साल से भी कम पुराना
रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस फोन में आग लगी, वह Motorola Moto E32 मॉडल था और यह एक साल से भी कम पुराना था। इस घटना ने स्मार्टफोन यूजर्स को सतर्क कर दिया है। यह दिखाता है कि फोन को सही तरीके से रखना कितना महत्वपूर्ण है। कभी-कभी तकनीकी खामी के कारण ऐसा हादसा हो सकता है, तो कभी यूजर्स की लापरवाही भी इस तरह के जोखिम का कारण बन सकती है। विशेषज्ञ हमेशा अच्छी क्वालिटी के चार्जर और बैटरी इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। साथ ही, फोन को टाइट बैग या दबाव वाली जगह पर न रखने की भी चेतावनी दी जाती है, क्योंकि इससे नुकसान होने का खतरा रहता है।
