विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक (एफएमएम) में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग की दो दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। वे दक्षिण अफ्रीका के अंतर्राष्ट्रीय संबंध और सहयोग मंत्री रोनाल्ड लामोला के निमंत्रण पर यात्रा कर रहे हैं। जी-20 एफएमएम में विदेश मंत्री की भागीदारी जी-20 देशों के साथ भारत के जुड़ाव को मजबूत करेगी और इस महत्वपूर्ण मंच पर वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूती प्रदान करेगी।
डॉ. जयशंकर द्वारा विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान कुछ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है।
