आज के दौर में Google Maps लोगों की ज़रूरत बन चुका है। लोकेशन भेजना हो या रास्ता खोजना, Google Maps दोनों ही मामलों में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Google Maps में कुछ ऐसे सीक्रेट फीचर्स भी हैं, जो बेहद उपयोगी हैं?
- Street View Time Travel: इस फीचर से आप यह देख सकते हैं कि किसी स्थान का पुराने समय में कैसा रूप था। हालांकि, यह फीचर सिर्फ कुछ जगहों पर उपलब्ध है।
- Offline Navigation: यह फीचर आपको इंटरनेट के बिना भी किसी स्थान का रास्ता पता करने में मदद करता है। इसके लिए आपको पहले उस जगह को Maps में डाउनलोड करना होता है।
- AI-Powered Navigation: इस फीचर में, आप Gemini AI का उपयोग करके अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए वॉयस कमांड से नेविगेशन कर सकते हैं।
- Electric Vehicle Settings: इस फीचर से आप अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए चार्जिंग स्टेशन को आसानी से ढूंढ सकते हैं। Google Maps पर ‘चार्जर’ या ‘इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन नियर’ सर्च करके आप इसे ढूंढ सकते हैं।
- Hotel Dinner Table Booking: Google Maps की मदद से आप किसी होटल में डिनर टेबल बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस होटल की खोज करनी होती है, और फिर रेस्टोरेंट की लिस्ट में से अपने लिए टेबल बुक कर सकते हैं।
Google Maps के ये सीक्रेट फीचर्स न केवल आपके सफर को आसान बनाते हैं, बल्कि और भी बहुत कुछ करते हैं।
