पालक
पालक की चटनी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। पालक में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर की कमजोरी को दूर करके हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है। सर्दियों में पालक की चटनी खाने से कब्ज की समस्या दूर होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसको बनाने के लिए पालक, मूंगफली, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, नींबू का रस और पुदीना को लें।
मेथी
शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। इसे बनाने के लिए धोकर काटकर रख लें। उसको बाद कडा़ही में तेल डालकर मेथी, जीरा, लहसुन, अदरक, नमक हींग और लाल मिर्च डालकर मेथी को कुछ देर के लिए पकाएं। मिश्रण ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में पीसें और तुरंत ही सर्व करें।
सिंगरे
सिंगरे की चटनी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ हार्ट भी हेल्दी रहता है। इसकी चटनी बनाने के लिए सिंगरो को धो कर काट लें। अब कड़ाही में तेल डालकर सिंगरे हल्दी, लाल मिर्च, जीरा, अदरक, नमक और हींग डालें। कुछ देर पकने के बाद मिश्रण ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में पिसें। अंत में स्वादनुसार नमक मिलाएं।
आंवले
आंवला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है। इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी होता है। आंवला खाने से मौसमी बीमारियों से शरीर की रक्षा होती हैं। सर्दियों में आंवले की चटनी काफी स्वादिष्ट लगती है।
