वित्त सचिव तुहिन कांता पांडे को तीन साल के कार्यकाल के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे माधबी पुरी बुच का स्थान लेंगे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने तुहिन कांता पांडे को सेबी का नया अध्यक्ष नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।