गांधीनगर/अहमदाबाद, 28 फरवरी । गुजरात के चार दिवसीय दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार काे गांधीनगर से कच्छ के लिए रवाना हाे गईं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज सुबह राजभवन से राष्ट्रपति को विदाई देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया।
राष्ट्रपति 27 फरवरी को एनआईडी के दीक्षांत समारोह और आज राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए अहमदाबाद और गांधीनगर का दौरा किया। राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद वे आज रणोत्सव में भाग लेने के लिए कच्छ के लिए रवाना हुईं। राष्ट्रपति शनिवार शाम को कच्छ से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
