नई दिल्ली, 1 मार्च । प्रोफेसर फारूक बख्शी की नई किताब “गालिब और तरक्की पसंद तंकीद” का नई दिल्ली के एवान ए गालिब इंस्टीट्यूट में एक कार्यक्रम में विमोचन हुआ।
इस मौके पर प्रोफेसर सादीकुर रहमान किदवई, प्रोफेसर जमां अजुर्रदा, प्रोफेसर अब्दुल हक़, जनरल जावेद इकबाल (रिटायर्ड) डॉक्टर रियाज़ असद, प्रोफेसर खालिद अशरफ, प्रोफेसर खालिद अल्वी, सिराज नक़वी और दिल्ली की कई शख्सियतें शामिल रहीं। कार्यक्रम की निज़ामत मुईन शादाब ने किया। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने गालिब की तरक्की पसंदगी पर रोशनी डाली।
