आयुर्वेद के अनुसार, भूलकर भी एक साथ न करें इन चीजों का सेवन
आयुर्वेद में शरीर की सेहत को लेकर कई नियम और सावधानियां बताई गई हैं, जिनका पालन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका सेवन एक साथ करने से नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं उन कुछ जरूरी आयुर्वेदिक नियमों के बारे में:
-
घी और शहद
क्या आप जानते हैं कि घी और शहद को एक साथ नहीं खाना चाहिए? यहां तक कि इन दोनों का सेवन पानी में मिलाकर भी नहीं करना चाहिए। शहद की तासीर गर्म होती है, और अगर इसे किसी गर्म चीज के साथ लिया जाता है, तो यह पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। -
मीट और मछली के साथ शहद
अगर आप मीट या मछली के साथ शहद का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में टॉक्सिन्स का स्तर बढ़ सकता है। इसके अलावा, यह दृष्टिहीनता और कानों से संबंधित समस्याएं भी उत्पन्न कर सकता है। -
शहद और मूली
शहद के साथ मूली का सेवन भी नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि यह शरीर में टॉक्सिन्स को बढ़ाता है, जिससे शरीर के अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है। -
शहद और दही
शहद को दही के साथ भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से गैस, एलर्जी और त्वचा से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। -
ठंडे पानी के साथ खरबूज
आयुर्वेद में यह भी कहा गया है कि ठंडे पानी के साथ खरबूज, घी, तेल, अमरूद, खीरा, जामुन और मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
