नई दिल्ली, 05 मार्च । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शालीमार बाग के बीडब्ल्यू ब्लॉक में दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली नगर निगम और दिल्ली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों संग निरीक्षण कर जनता की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि पिछली सरकार की पीने के पानी, पेड़ों की छंटाई और टूटी सड़कों से संबंधित तमाम समस्याएं लंबित थीं। आज जिन इलाकों का दौरा किया, वहां सबसे बड़ी समस्या पानी की है। बुजुर्गों को पेड़ों की छंटाई जैसे समस्याओं को लेकर दुखी होना पड़ता है। इन समस्याओं से मुक्ति पाने के का समय अब आ गया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में लावारिस कुत्तों की बड़ी समस्या है। पिछली सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। भाजपा सरकार इस पर विशेषज्ञों से राय लेगी। सरकार इस समस्या पर ऐसे काम करेगी कि पशु अधिकारों पर कोई समस्या न हो और दिल्लीवालों को भी इस समस्या से मुक्ति मिल जाएंगी।
