डाइटिंग करते समय लोग अक्सर कम खाना खाने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह आदत आगे चलकर पेट दर्द या गैस जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकती है।
तनाव महसूस करना:
डाइटिंग का मतलब भूखा रहना नहीं होता, बल्कि सही संतुलित आहार लेना होता है। यदि आप भोजन कम करने से पोषक तत्वों की कमी का सामना करते हैं, तो यह चिड़चिड़ापन और तनाव का कारण बन सकता है। यदि आप डाइटिंग के दौरान चिड़चिड़ापन या तनाव महसूस कर रहे हैं, तो अपनी डाइट को पुनः संतुलित करें और डॉक्टर से परामर्श लें।
भूख अधिक लगना:
यदि डाइटिंग के दौरान आपको अधिक भूख लगने लगे या इससे संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो, तो थोड़े समय के लिए डाइटिंग को रोक दें और फिर से सामान्य आहार लेने का प्रयास करें।
अनियमित पीरियड्स:
डाइटिंग से शरीर का मेटाबॉलिज्म कम हो सकता है, जिसके कारण हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, और महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या उत्पन्न हो सकती है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डाइटिंग को बंद कर दें और चिकित्सक से संपर्क करें।
