प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी ने आज अस्ताना में कजाकिस्तान के सूचना एवं संस्कृति उप मंत्री कनात इस्काकोव से मुलाकात की। इस यात्रा के दौरान उन्होंने कजाकिस्तान के मंत्री को विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 में भाग लेने का निमंत्रण दिया। वेव्स का आयोजन 1 से 4 मई तक मुंबई में होना है। अपने पहले संस्करण में वेव्स एक अनूठा हब-एंड-स्पोक मंच है जो पूरे मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र के अभिसरण के लिए तैयार है।
