प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शराब घोटाले के सिलसिले में 14 स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत की गई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवासों, जिनमें उनके बेटे और करीबी सहयोगियों के आवास शामिल हैं, की तलाशी ली गई। ईडी को पता चला है कि पूर्व मुख्यमंत्री का बेटा भी शराब घोटाले से अर्जित अपराध की आय का प्राप्तकर्ता है। यह घोटाला विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हड़पे गए कुल दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के अपराध से संबंधित है।
