सोमवार को X (पूर्व ट्विटर) के यूजर्स को एक बड़ी सेवा बाधा का सामना करना पड़ा। आउटेज मॉनिटरिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार, भारत से लगभग 2,000, अमेरिका से 18,000 और यूके से 10,000 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। इस दौरान यूजर्स को ऐप खोलते समय “कुछ गलत हो गया, कृपया फिर से लोड करें” जैसा संदेश दिखाई दे रहा था। हालांकि, अब प्लेटफॉर्म की सेवाएं बहाल हो चुकी हैं।
सेवा बहाल हुआ:
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, प्लेटफॉर्म की सेवाएं दोपहर 3:45 बजे (IST) के आसपास बहाल कर दी गईं, जिससे यूजर्स को दोबारा वेबसाइट और ऐप तक पहुंच मिल सकी। भारत में इस आउटेज का प्रभाव विशेष रूप से देखा गया। Downdetector के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 57% यूजर्स को ऐप में समस्या आई, 34% को वेबसाइट से दिक्कत हुई, और 9% को सर्वर से जुड़ी परेशानी हुई। यूके में 61% यूजर्स को ऐप में, 34% को वेबसाइट में, और 5% को सर्वर से संबंधित समस्या आई। भारत में 2,600 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, हालांकि यहां असर अपेक्षाकृत कम था। 80% यूजर्स को वेबसाइट एक्सेस नहीं हो पा रही थी, 11% को लॉगिन में समस्या थी, और 9% को मोबाइल ऐप में परेशानी आई।
आउटेज का पीक टाइम:
आउटेज की शिकायतें दोपहर 3:20 बजे (IST) के आसपास तेजी से बढ़ीं, और कुछ ही मिनटों में 19,000 से अधिक यूजर्स प्रभावित हुए। हालांकि, X की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे आउटेज के असली कारण का पता नहीं चल सका है।
यूजर्स की परेशानी:
जब ट्विटर डाउन हुआ, तब हजारों यूजर्स को इसे एक्सेस करने में परेशानी हुई। कई यूजर्स ने अपनी समस्याएं X पर ही पोस्ट कीं और इसे रिपोर्ट किया। हालांकि, भारत में इसका असर अधिक नहीं था, और अब X पूरी तरह से रिस्टोर हो चुका है। बावजूद इसके, इसके कारण और सुधारों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
