रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरूवार को धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा स्थित रेस्ट हाऊस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
बघेल ने बैठक में अधिकारियों को जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कत, खासकर इस क्षेत्र में नगारची जाति के लोगों को आ रही समस्या की जानकारी लेकर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।
वहीँ स्कूलों में जाति प्रमाण बनाए जाने के मामले में पूछे जाने पर डीईओ ने बघेल को बताया कि 66 हजार आवेदन में से लगभग 50 हजार प्रमाण पत्र बनाए जा चुके हैं। इस पर बचे हुए आवेदनों का निराकरण के लिए ग्राम सभा के माध्यम से प्रस्ताव कराने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए।
इस दौरान जल संसाधन विभाग से सोंढुर में चल रहे मरम्मत कार्य की जानकारी पर अधिकारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि लाइनिंग का कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा।
बघेल ने हाट बाज़ार क्लीनिक योजना की समीक्षा करते हुए डीएमएफ मद से वाहनों की संख्या में वृद्धि एवं हाट बाजारों की संख्या में बढ़ोत्तरी करने के निर्देश दिए।
बैठक में बघेल ने अधिकारियों से श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल योजना की भी जानकारी ली गई और कुम्भकार समाज के लिए नगरी क्षेत्र में ईट बनाने और मिट्टी के सामान बनाने के लिए मिट्टी आरक्षित करने के निर्देश दिए।
