The Truth social network logo is seen displayed in this picture illustration taken February 21, 2022. REUTERS/Dado Ruvic/Illustration
PM मोदी ने जॉइन किया डोनाल्ड ट्रंप का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’, शेयर की पहली पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल (Truth Social) पर अकाउंट बना लिया है। इसके साथ ही वह उन चुनिंदा वैश्विक नेताओं में शामिल हो गए हैं जो इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं। मोदी ने अपनी पहली पोस्ट में ट्रंप के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जो 2019 में उनके अमेरिका दौरे के दौरान ह्यूस्टन में ली गई थी। इस पोस्ट के साथ ही मोदी ने ट्रंप के साथ-साथ अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को भी फॉलो किया। कुछ ही देर में उनके फॉलोअर्स की संख्या हजारों तक पहुँच गई।
ट्रंप ने भी इस प्लेटफॉर्म पर मोदी के हालिया पॉडकास्ट का वीडियो शेयर किया।
2022 में हुआ था ट्रूथ सोशल का लॉन्च
जो बाइडन से राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद ट्रंप को ट्विटर और फेसबुक सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से बैन कर दिया गया था। इसके बाद, फरवरी 2022 में ट्रंप ने ट्रूथ सोशल लॉन्च किया। यह प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब एक्स) जैसा ही काम करता है, जहां यूजर ‘ट्रूथ’ और ‘रिट्रूथ’ पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, डायरेक्ट मैसेज भेजने का भी ऑप्शन है। इस प्लेटफॉर्म पर विज्ञापनों को ‘स्पॉन्सर्ड ट्रूथ’ कहा जाता है।
ट्रंप के पास है प्लेटफॉर्म की मेजोरिटी हिस्सेदारी
ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म का मालिकाना हक ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप के पास है, जिसमें 57 प्रतिशत हिस्सेदारी डोनाल्ड ट्रंप के पास है। बाकी हिस्सेदारी ARC ग्लोबल इनवेस्टमेंट और अन्य निवेशकों के पास है, हालांकि इस पर कानूनी लड़ाई जारी है। वर्तमान में ट्रंप के इस प्लेटफॉर्म पर करीब 92 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि एक्स पर उनके 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।
