दुर्ग । पुलिस ने 30 लाख रुपए से अधिक कीमत की अवैध शराब को जब्त किया है। यह शराब मध्य प्रदेश से ट्रक और पिकअप दो अलग-अलग गाड़ियों में भरकर लाई जा रही थी। पुलिस ने फिल्मी अंदाज ट्रक का पीछा और सामने गाड़ी लगाकर उसे रुकवाया। तलाशी लेने पर 550 पेटी से अधिक गोवा ब्रांड की शराब जब्त हुई है।
पुलिस ने बताया कि धमधा पुलिस ने शराब से भरे ट्रक और पिकअप को जब्त किया है।
पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्ताार किया है। आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के निवासी विनोद पटेल के रूप में की है।
धमधा पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी। पुलिस की टीम ने तस्करों को चारों तरफ से घेरा। इस पर वो लोग भागने लगे।
पुलिस ने पीछा कियाा और फिल्मी स्टाइल में शराब की दोनों गाड़ियों को जब्त किया। इस गाड़ियों में जितनी शराब जब्त की गई उसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है।
