दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक लाख रूपए के इनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
पुलिस ने कहा कि दोनों आत्मसमर्पित नक्सली जिले के प्रतिबंधित माओवादी संगठन की मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रीय थे जिनमे देवा नुप्पो उर्फ बैया देवा, जनताना सरकार अध्यक्ष था और उस पर 1 लाख रूपए का इनाम था वहीँ आयतु कोवासी जनताना सरकार उपाध्यक्ष के तौर पर सक्रीय था।
उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा में अब तक 580 नक्सलियों, जिनमें से 146 पर इनाम है, ने आत्मसमर्पण किया है।
