जगदलपुर, 27 मार्च । जिले की थाना फरसगांव पुलिस ने प्रार्थी सुदर्शन सेठिया के घर में घुसकर मारपीट करने वाले सात आराेपितों 1.पुष्पेन्द्र दीवान, 2.नीरज दीवान,3.गोवर्धन दीवान, 4.रमेश कुमार दीवान,5.सागर दीवान,6.मानसाय दीवान, सभी निवासी फरसागुड़ा थाना भानपुरी जिला बस्तर एवं 7.ज्ञानेन्द्र पाण्डेय निवासी सातगांव थाना कोण्डागांव काे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुदर्शन सेठिया निवासी चुरेगांव कैंप ने थाना फरसगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, उसका बेटा तीरथ सेठिया भानपुरी निवासी प्रिया दीवान एक दूसरे को पसंद करते थे। दोनों एक दुसरे से शादी करना चाहते थे, जिसके कारण सामाजिक रीति रिवाज से लड़की के घर रिश्ता लेकर गये थे। लड़की के पिता गोवर्धन दीवान द्वारा मना करने से लड़की-लड़का बालिक होने व स्वतंत्र राय से मंदिर में 17 मार्च काे शादी कर बाहर चले गये है। जिसके कारण प्रिया दीवान का भाई पुष्पेन्द्र दीवान व उसका मामा ज्ञानेन्द्र पाण्डे दोनों फोन से प्रार्थी के लड़के तीरथ सेठिया काे जान से मार दूंगा कहकर धमकी देते हैं। जिनके कारण लड़का लड़की दोनों बाहर रहते है। कि 25 मार्च के शाम 7.30 बजे सफेद रंग के स्कार्पियो क्रमांक सी.जी. 27 एन. 9557 में लड़की का भाई पुष्पेन्द्र दीवान, नीरज दीवान, मामा ज्ञानेन्द्र पाण्डे, पापा गोवर्धन दीवान, चाचा सागर दीवान अन्य लोग प्रार्थी के घर आये और बंद दरवाजे को पैर से धक्का मारकर प्रार्थी के घर अन्दर घुस गये। प्रार्थी का कालर को पकड़ कर खिचते हुये घर के बाहर निकाले तथा प्रार्थी के बेटा सागर सेठिया को भी पुष्पेन्द्र दीवान तथा ज्ञानेन्द्र पाण्डे व अन्य 3-4 लोगों के द्वारा एक राय होकर घर अन्दर से पकड़ कर घर से बाहर निकाल कर गाली गलौच देते हुये हाथ थप्पड़ से मारपीट किये है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कमांक 37/2025 धारा 296, 115(2),351(2),351 (2),331 (5), 191(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर आरोपितों के विरूद्ध साक्ष्य सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज गुरूवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
