नई दिल्ली। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करवाने और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) के खिलाफ रविवार को इंडियन रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन एवं फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।
‘फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीक सिंह ने कहा एक अप्रैल से लागू होने वाली यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) का विकल्प नहीं चुनेंगे और केवल पुरानी पेंशन ही लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि एनपीएस-यूपीएस के खिलाफ एक अप्रैल को पूरे भारतीय रेलवे सहित देश के लगभग 60 लाख कर्मचारी व उनके परिवार काला दिवस के रूप में मनाएंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद एवं मेंबर रेलवे स्टैंडिंग सुदामा प्रसाद ने कहा कि रेल कर्मचारी एकजुट होकर मैदान में आए और एनपीएस और यूपीएस का विरोध करें। उन्होंने कहा कि वह रेल कर्मचारियों, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और देश के आमजन की आवाज उठाते रहेंगे।
