केंद्रीय सड़क एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में वायु प्रदूषण के खतरे को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन सबसे बेहतर विकल्प हैं। श्री गडकरी ने आज महाराष्ट्र के ठाणे में श्रीकांत बापट की लैब इंडिया के माध्यम से ई-साइकिल का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या है लेकिन केंद्र सरकार ने इस समस्या को खत्म करने की जिम्मेदारी ली है।
उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि भारत 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन में शीर्ष पर होगा और कहा कि आने वाले समय में पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक कारों की कीमत एक समान रहेगी।
