गांदरबल, 12 जनवरी । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल इलाके में गुरुवार सुबह हुए हिमस्खलन में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। स्थिति का आकलन किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर इलाके को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों को घरों के अंदर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। स्थानीय लोगों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन भी शुरू की गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 घंटे के भीतर कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
