फॉरेक्स मार्केट में आज रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 85 रुपये और 50 पैसे पर बंद हुआ। डॉलर इंडेक्स, जो छह अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाता है, दिन के कारोबार में 104.13 पर कारोबार कर रहा था।