श्रीनगर, 12 जनवरी। श्रीनगर के जूनिमार इलाके में पटाखे फोड़ कर स्थानीय निवासियों में दहशत पैदा करने के आरोप में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया हिरासत में लिये गए आरोपितों का पत्थरबाजी में शामिल होने का इतिहास रहा है।
पुलिस ने एक ट्वीट में बताया कि बुधवार देर शाम को सैयदपोरा-जूनिमार क्षेत्र में पटाखे फोड़ने के लिए 6 लोगों को हिरासत में लिया गया। यह सभी पटाखे फोड़कर जनता में दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहे थे। इन सभी का पूर्व में पत्थरबाजी में शामिल होने का इतिहास रहा है। आगे की जांच जारी है। शुरुआत में 5 और इसके एक बाद में एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है।
