प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड और श्रीलंका की अपनी सफल यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्ली पहुंचे। अपनी यात्रा के पहले चरण में, श्री मोदी छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए थाईलैंड के बैंकॉक पहुंचे। उसके बाद, वे श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा के लिए कोलंबो गए।
नई दिल्ली पहुंचने से पहले, श्री मोदी ने तमिलनाडु का दौरा किया, जहां उन्होंने रामेश्वरम में नवनिर्मित पंबन रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।
