विदेशी मुद्रा बाजार में आज रुपया 42 पैसे की गिरावट के साथ 86 रुपये और 26 पैसे प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसकी मुख्य वजह आयातकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग, वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका और भारतीय शेयर बाजारों से विदेशी फंडों की लगातार निकासी है। डॉलर इंडेक्स, जो छह अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाता है, इंट्राडे कारोबार में 103.06 पर कारोबार कर रहा था।
