रायपुर, 23 अप्रैल। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि, जम्मू-कश्मीर की पहलगाम में आतंकी हमला केन्द्र सरकार की विफलता के कारण हुई है। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगााते हुए कहा है कि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम जहां घटना हुई वहां सुरक्षाबल तैनात नहीं किए गए थे। 370 हटने के बाद कुछ नहीं होगा यह मान लेना गलत है। सरकार की विफलता के कारण ही यह घटना हुई है। घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। उल्लेखनीय है कि, आतंकी हमले का पुरजोर विरोध किया जा रहा है।
