भारतीय सेना ने कल रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा और पुंछ इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के गोलीबारी की, जिसका भारतीय सैनिकों ने तेजी से और प्रभावी ढंग से जवाब दिया।
