जगदलपुर, 29 अप्रैल। छत्तीसगढ़ कर्मकार श्रमिक कल्याण संघ की ओर से एक मई को श्रमिक दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।
शहर के टाऊनहॉल में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि सांसद महेश कश्यप, अध्यक्षता विधायक किरण देव एवं विशिष्ट अतिथि महापौर संजय पाण्डे होंगे। साथ ही कुशल, अकुशल, संगठित और असंगठित श्रमिक हजारों की संख्या में कार्यक्रम में पहुंचेंगे । कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आरंभ होकर शाम 4 बजे तक चलेगा । संघ की ओर से उक्त जानकारी आज मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी गई है।
