भारतीय वायुसेना आज से राजस्थान में पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो दिवसीय मेगा सैन्य अभ्यास करेगी। भारतीय वायुसेना ने इसे पूर्व नियोजित नियमित प्रशिक्षण अभ्यास बताया है जिसमें राफेल, सुखोई-30 और जगुआर विमानों सहित सभी अग्रणी लड़ाकू विमान शामिल होंगे। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण द्वारा जारी नोटम या एयरमैन को नोटिस के अनुसार, यह अभ्यास आज दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा और कल रात 9:30 बजे तक जारी रहेगा, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित रहेगा।
