सरकार ने ओटीटी और मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ-साथ भारत में काम करने वाले बिचौलियों से कहा है कि वे पाकिस्तान में बनने वाली वेब-सीरीज, फिल्में और अन्य सामग्री को तत्काल प्रभाव से बंद कर दें। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा के हित का हवाला देते हुए उन्हें एक सलाह जारी की। मंत्रालय ने उन्हें पाकिस्तानी वेब-सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य स्ट्रीमिंग मीडिया सामग्री की स्ट्रीमिंग बंद करने की सलाह दी, चाहे वे सब्सक्रिप्शन आधारित मॉडल पर उपलब्ध हों या अन्यथा।
