मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय रेलवे ने जम्मू और उधमपुर से स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। 12 अनारक्षित और 12 आरक्षित कोच वाली ट्रेन-04612 सुबह 10.45 बजे जम्मू से चलेगी। 20 कोच वाली एक और वंदे भारत ट्रेन दोपहर 12.45 बजे उधमपुर से जम्मू और पठानकोट होते हुए चलेगी। वहीं, जम्मू से शाम 7 बजे एक और पूरी तरह से आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है।
