नई दिल्ली। सोमवार 19 मई से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में दो नए आईपीएल लॉन्च होने वाले हैं। ये दोनों आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इनके अलावा पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 9 मई को लॉन्च हुए एक आईपीओ में भी इस सप्ताह 14 मई यानी बुधवार तक बोली लगाई जा सकेगी। जहां तक लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह दो कंपनियां के शेयर लिस्ट होकर स्टॉक मार्केट में कारोबार की शुरुआत करेंगे।
इस सप्ताह इंटेग्रिटी इंफ्राबिल्ड डेवलपर्स का 12 करोड़ रुपये का आईपीओ 13 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में 15 मई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 100 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का एलॉटमेंट 16 मई को किया जाएगा। वहीं इनकी लिस्टिंग 20 मई को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर होगी।
इसी तरह 14 मई यानी बुधवार को एक्रेशन फार्मास्यूटिकल्स का 29.75 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में 16 मई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 96 से 101 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का एलॉटमेंट 19 मई को किया जाएगा। वहीं इनकी लिस्टिंग 21 मई को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर होगी।
इन दोनों नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 9 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले वर्चुअल गैलेक्सी इन्फोटेक के 93.29 करोड़ रुपये के आईपीओ में बुधवार 14 मई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 135 से 142 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का एलॉटमेंट 15 मई को किया जाएगा। वहीं, इनकी लिस्टिंग 19 मई को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर होगी। इस आईपीओ को अभी तक 69 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिल चुका है।
सोमवार से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह के दौरान दो कंपनियां लिस्टिंग के जरिए स्टॉक मार्केट में अपने कारोबार की शुरुआत करने जा रही हैं। इनमें एक कंपनी श्रीगी डीएलएम लिमिटेड है, जिसका आईपीओ 490.93 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के शेयर 12 मई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। इसी तरह 12 मई को ही मनोज ज्वेलर्स के शेयरों की लिस्टिंग भी बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर होगी।
