आज के समय में YouTube सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां से लोग हर महीने अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हों या नए क्रिएटर्स, YouTube और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो बनाकर लाखों रुपये कमा रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि YouTube की एक वीडियो पर 1000 व्यूज होने पर कितनी कमाई होती है?
YouTube की कमाई दो मुख्य फैक्टर्स पर निर्भर करती है – CPM (Cost Per Mille) और RPM (Revenue Per Mille)।
- CPM बताता है कि विज्ञापनदाता 1000 व्यूज पर कितनी राशि दे रहे हैं।
- RPM वह राशि होती है जो 1000 व्यूज पर क्रिएटर को मिलती है।
भारत में कितनी कमाई होती है?
भारत में आमतौर पर 1000 व्यूज पर ₹15 से ₹80 तक की कमाई होती है। जबकि अमेरिका, कनाडा, यूके जैसे विकसित देशों में यही आंकड़ा $1 से $5 (₹80 से ₹400) तक हो सकता है।
हालांकि, जरूरी नहीं कि हर व्यू से पैसे मिलें। सिर्फ उन्हीं व्यूज से कमाई होती है जिनमें दर्शक विज्ञापन देखते हैं। इसके अलावा:
- शॉर्ट्स वीडियोज से कम कमाई होती है। 1 लाख व्यूज पर करीब ₹80 से ₹250 तक मिलते हैं।
- टेक, फाइनेंस, हेल्थ और बिजनेस जैसे टॉपिक पर CPM ज्यादा होता है – यहां 1000 व्यूज पर ₹100 से ₹500 तक मिल सकते हैं।
- एंटरटेनमेंट और व्लॉगिंग जैसी कैटेगरीज में CPM तुलनात्मक रूप से कम होता है।
कौन-से फैक्टर कमाई को प्रभावित करते हैं?
- देश: अमेरिका, यूके, कनाडा जैसे देशों में CPM भारत से 5-10 गुना ज्यादा होता है।
- भाषा: अंग्रेज़ी वीडियो को ग्लोबल ऑडियंस मिलती है, जिससे CPM बढ़ जाता है। हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में यह थोड़ा कम रहता है।
- वीडियो की लंबाई: 8 मिनट से लंबी वीडियो में कई विज्ञापन लग सकते हैं, जिससे ज्यादा कमाई होती है।
YouTube से कमाई कैसे शुरू करें?
कमाई शुरू करने के लिए आपके चैनल पर कम से कम:
- 1000 सब्सक्राइबर और
- 4000 घंटे वॉच टाइम या
- 10 मिलियन शॉर्ट्स व्यूज (90 दिनों में) होना जरूरी है।
इसके अलावा, आप स्पॉन्सरशिप, एफिलिएट मार्केटिंग, सुपर चैट और चैनल मेंबरशिप जैसी सुविधाओं से भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।
क्या आप YouTube चैनल शुरू करने की सोच रहे हैं?
