सरकार ने पाकिस्तानी सेना द्वारा हाल ही में की गई ब्रीफिंग में किए गए दावों को खारिज कर दिया है, जिसमें कुछ भारतीय समाचार चैनलों पर भारतीय एयरबेस के विनाश की बात स्वीकार करने का झूठा आरोप लगाया गया था। प्रेस सूचना ब्यूरो की फैक्ट चेक यूनिट ने कहा कि पाकिस्तान अपने लोगों को सबूत के तौर पर डॉक्टर्ड फुटेज पेश करके गुमराह कर रहा है। कल आयोजित एक मीडिया ब्रीफिंग में, पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर ने भारतीय समाचार चैनलों द्वारा मूल रूप से प्रसारित एक पूर्ण वीडियो क्लिप का एक छोटा, संपादित हिस्सा इस्तेमाल किया। हालांकि, वास्तविक फुटेज में स्पष्ट रूप से भारतीय समाचार चैनलों को भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी एयरफील्ड के विनाश की रिपोर्टिंग करते हुए दिखाया गया है।
श्रोतागण, चूंकि पाकिस्तान सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने का सहारा ले रहा है, इसलिए इस नाजुक समय में हर जानकारी की सावधानीपूर्वक जांच करना बहुत जरूरी है। अगर आपको कोई संदिग्ध सामग्री मिलती है, खास तौर पर भारतीय सशस्त्र बलों से संबंधित या मौजूदा स्थिति से जुड़ी कोई जानकारी, तो आपको इसकी सूचना पीआईबी फैक्ट चेक को देनी चाहिए। आप ऐसी सामग्री को व्हाट्सएप नंबर 8799711259 और ईमेल आईडी – Factcheck@pib.gov.in <mailto:factcheck@pib.gov.in> पर भी साझा कर सकते हैं।
