केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12 और कक्षा 10 दोनों परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
कक्षा 12 में 88.39 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.41 प्रतिशत अधिक है। लड़कियों ने लड़कों से 5.94 प्रतिशत अंकों से बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसमें 91 प्रतिशत से अधिक छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। ट्रांसजेंडर छात्रों ने 100 प्रतिशत उत्तीर्णता दर्ज की है। इस वर्ष कुल 16 लाख 92 हजार 794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
कक्षा 10 में 93.66 प्रतिशत छात्र बोर्ड परीक्षा में सफल हुए हैं, जो पिछले साल से 0.06 प्रतिशत अधिक है। लड़कियों ने फिर से लड़कों को 2.37 प्रतिशत अंकों से पीछे छोड़ दिया है, जिसमें से 95 प्रतिशत पास हुए हैं। इस साल कुल 23 लाख 71 हजार 939 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
