दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने तुर्की के इनोनू विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में जेएनयू ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। समझौता ज्ञापन के तहत अन्य पहलों के अलावा संकाय और छात्र विनिमय कार्यक्रमों की योजना थी।
