नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के विधायक सतीश उपाध्याय ने बुधवार को मालवीय नगर के सी-4 एसडीए इलाके में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर स्थानीय समस्याओं की पहचान की और उनके तुरंत समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने यहां जनसुनवाई के दौरान आरडब्लूए और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और कई मुद्दों का समाधान मौके पर ही किया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्हें शेष समस्याओं के जल्द समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान विशेष रूप से वरिष्ठजनों से मिला स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। इसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं।
इसके बाद भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने औरोबिंदो मार्केट स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर स्थानीय जनता की समस्याएं सुनीं और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाते लिए जल्द समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही मेरा संकल्प है। उन्होंने अपने कार्यालय में ‘वय वंदन योजना (70+)’ के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को हेल्थ कार्ड वितरित किए।
