जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया ने तुर्की सरकार से संबद्ध संस्थानों के साथ सभी समझौता ज्ञापनों (एमओयू) को तत्काल निलंबित करने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक पोस्ट में जामिया ने कहा, “हम राष्ट्र के साथ मजबूती से खड़े हैं।