यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने घोषणा की है कि वह इस्तांबुल में रूस के साथ आगामी शांति वार्ता में शामिल नहीं होंगे। हालाँकि, यूक्रेन रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भेजेगा, जो तनाव कम करने के प्रयासों का समर्थन करेगा। अंकारा में बोलते हुए, राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने बातचीत के लिए यूक्रेन की प्रतिबद्धता की पुष्टि की, लेकिन रूस के इरादों पर संदेह व्यक्त किया। उन्होंने मॉस्को के प्रतिनिधियों में प्रमुख निर्णयकर्ताओं की अनुपस्थिति की ओर इशारा किया।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी कहा है कि वह बहुप्रतीक्षित शांति वार्ता में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सीधे नहीं मिलते, तब तक कोई वास्तविक प्रगति की उम्मीद नहीं है।
इस्तांबुल वार्ता रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा रविवार को यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत फिर से शुरू करने के प्रस्ताव के बाद हो रही है। हालाँकि, बाद में क्रेमलिन ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन वार्ता में शामिल नहीं होंगे। इसके बजाय रूस का प्रतिनिधित्व राष्ट्रपति के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की करेंगे। वार्ता आज होने की उम्मीद है।
इस्तांबुल बैठक 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन और रूस के बीच पहली सीधी वार्ता है।
