विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कल बर्लिन में यूरोप में भारत के राजदूतों के क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के प्रति भारत के शून्य सहिष्णुता के संदेश पर चर्चा की। उन्होंने बदलाव के समय में यूरोप के साथ अधिक गहराई से जुड़ने के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया।
