प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने कार्यकाल के ग्यारह साल पूरे कर लिए हैं। 2014 में इसी दिन श्री मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। यह देश के आधुनिक राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ था क्योंकि इसने भारत में गठबंधन की राजनीति के 30 साल के युग को समाप्त कर दिया और लोगों ने भाजपा को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश दिया।
