नई दिल्ली। द्वारकाधीश गौ सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रमुख कथावाचक आचार्य नागेश्वर महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह से मुलाकात कर गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।
बुधवार देर रात हुई इस मुलाकात में आचार्य नागेश्वर महाराज कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार है। पुराणों में इसे धेनु माता कहा गया है, जो वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टिकोण से अतुलनीय है। गौ हत्या पर सख्त कानून बनाना हिंदू धर्म की आत्मा की रक्षा करना है।
