प्रयागराज। अक्टूबर माह में प्रस्तावित नीलम करवरिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बारा विधानसभा टीम का ट्रॉयल शनिवार एवं रविवार को खंडाला क्रिकेट मैदान, रीवा रोड, जारी बाजार में हुआ।
आयोजन सचिव सक्षम करवरिया के नेतृत्व में मुख्य चयनकर्ता केबी काला के साथ एलबी काला, प्रदीप सिंह, राकेश मिश्र, सुशील ओझा और जाहिद अली ने खिलाड़ियों का परीक्षण किया। ट्रॉयल के लिए 131 क्रिकेटरों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण कराया था। जिसमें दो दिनों में 101 खिलाड़ियों ने ट्रॉयल दिया। फूलपुर विधानसभा टीम का ट्रॉयल 11 व 12 जून को वर्मा क्रिकेट अकादमी झूंसी मैदान पर होगा।
